उत्तर प्रदेश में दो दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन, अब 06 मई सुबह 07 तक जारी रहेगा



लखनऊ (INIS ) - उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर छह तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉक डाउन लागू रहेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी।

नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में इस दौरान जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का काम करेंगी।