नई दिल्ली : एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने बुधवार को भारतीय वायु सेना के वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे एयर मार्शल नागेश कपूर के स्थान पर नियुक्त हुए हैं, जिन्होंने 30 जून 2026 को 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति ली। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 1986 में भारतीय वायु सेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। अपने लगभग चार दशक लंबे करियर में उन्होंने मिराज-2000, मिग सीरीज, जगुआर, तेजस, IL-78 और अन्य विमानों पर उड़ान भरी है।
उनके पास 3500 से अधिक उड़ान घंटों का अनुभव है। वे एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। अपने सेवा काल में उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कई महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया। उन्होंने एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (सेंट्रल एयर कमांड), चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) और वायु मुख्यालय में कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) और वायु सेना मेडल (VM) से सम्मानित किया गया है।