- अयोध्या दान प्रकरण पर कहा- आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
देवरिया / लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र दान मामले में पहली बार एफआईआर दर्ज होने के बाद कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई षुरू हो गई है। देवरिया में 465 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा वह भुक्तभोगी होगा।
मुख्यमंत्री ने देवरिया में विकास की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश का नौजवान जो पहले नौकरी के लिये पलायन करता था, आज वह अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ अपने क्षेत्र को दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित माहौल के चलते निवेश आ रहा है।