प्रधानमंत्री मोदी ने 3 नौसैनिक जहाजों को किया कमीशन



नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों-उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस दूनागिरी, सर्वेक्षण पोत आईएनएस संशोधक और पनडुब्बी रोधी उथले पानी के पोत आईएनएस अग्रय को कमीशन किया। इनके जुड़ने से देश की परिचालन क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, समुद्री क्षेत्र के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और भू-राजनीतिक खतरों के खिलाफ हमारे तटीय जलक्षेत्र की सुरक्षा मजबूत होगी।

इन तीनों जहाजों को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है और इनका निर्माण कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने किया है, जिसमें 200 से अधिक लघु और मध्यम उद्यमों सहित भारतीय उद्योग की व्यापक भागीदारी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता की यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि INS विक्रांत से शुरू हुई यात्रा को INS अग्रय, INS दूनागिरी और INS संशोधक नई गति दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा की समृद्धि के लिए सुरक्षा ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि भारत बीते 12 सालों में नीति और नीयत के साथ आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा है। मेड इन इंडिया को गति मिली है।