UAE में 15 साल से कम उम्र बच्चों पर सोशल मीडिया बैन



नई दिल्ली(ऑनलाइन डेस्क) : संयुक्त अरब अमीरात, यूएई सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया उपयोग की न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित कर दी है। यह फैसला यूएई कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने की। नए नियमों के तहत 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने, पोस्ट करने, टिप्पणी करने, सामग्री साझा करने या सार्वजनिक समूहों में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

15 से 16 वर्ष के यूज़र्स को सीमित एक्सेस मिलेगा, जिसमें सख्त कंटेंट कंट्रोल, स्क्रीन टाइम लिमिट और पैरेंटल मॉनिटरिंग जैसे सुरक्षा उपाय शामिल होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अब मजबूत आयु सत्यापन प्रणाली लागू करनी होगी, जबकि केवल स्वयं घोषित आयु स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने साफ किया है कि इन नियमों में माता-पिता की सहमति भी मान्य नहीं होगी। सभी प्लेटफ़ॉर्म्स को मजबूत उम्र-सत्यापन सिस्टम लागू करना होगा और खुद बताई गई उम्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह नियम यूएई में संचालित या यूज़र्स को टारगेट करने वाले सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर लागू होंगे। नेशनल मीडिया अथॉरिटी एंड टेलीकम्युनिकेशन्स और डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी नियमों के पालन की निगरानी करेंगे। प्लेटफ़ॉर्म को नियमों को पूरी तरह से लागू करने के लिए 12 महीने तक का समय दिया गया है।