लखनऊ - यूपी में अब जमीन-मकान की रजिस्ट्री को लेकर नई व्यवस्था शुरू की गयी है। योगी सरकार ने संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए ई-पंजीकरण मॉड्यूल लागू किया है।
इस नई व्यवस्था के तहत विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद तथा अन्य अधिकृत संस्थाओं की योजनाओं में आवंटित संपत्तियों की रजिस्ट्री भी ऑनलाइन माध्यम से हो सकेगी। अब आमजन मानस को रजिस्टार ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि जमीन की खरीद में अब रजिस्टार ऑफिस खतौनी भी चेक करेगा जिससे गड़बड़ियों में भी कमी आएगी।