राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2026 में ओडिशा का शानदार प्रदर्शन



नई दिल्ली : राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2026 में ओडिशा की ग्राम पंचायतों ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है। राज्य की कई पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है।

गंजाम जिले की मंदार ग्राम पंचायत को ‘सामाजिक रूप से सुरक्षित एवं न्यायसंगत ग्राम पंचायत’ श्रेणी में देशभर में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, क्योंझर जिले की पाडुआ ग्राम पंचायत को ‘वाटर सफिशिएंट ग्राम पंचायत’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा गंजाम जिले की पोटलमपुर ग्राम पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार के अंतर्गत ‘स्वस्थ पंचायत’ श्रेणी में सम्मान मिला है। सुंदरगढ़ जिले की हातिबंधा ग्राम पंचायत को ‘स्वच्छ एवं हरित पंचायत’ श्रेणी में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।