केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राष्ट्रीय चिड़ियाघर में एन.ज़ेड.पी. साथी ऐप लॉन्च किया



नई दिल्ली - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय चिड़ियाघर में स्मार्ट डिजिटल गाइड के रूप में एन.ज़ेड.पी. साथी ऐप लॉन्च किया और सेल्फ-टिकटिंग कियोस्क का उद्घाटन किया। इस ऐप का उद्देश्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग को आसान बनाकर चिड़ियाघर में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अधिकारियों और अनुभाग प्रभारियों के साथ बैठक भी की और चिड़ियाघर के आधुनिकीकरण और कुशल प्रबंधन के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने पक्षीघरों का भी निरीक्षण किया और चिड़ियाघर के पक्षी संग्रह के लिए ग्रीष्मकालीन प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की।