लखनऊ - गोसाईंगंज(लखनऊ) क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एलडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।
एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने ग्राम दुलारमऊ और महमूदपुर में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 40 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही चार अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। जोनल अधिकारी ने बताया कि कुछ निजी विकासकर्ताओं द्वारा बिना अनुमति के प्लॉटिंग कर अनियोजित निर्माण कार्य किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान सड़कों, प्लॉटों के विभाजन और अन्य अवैध विकास कार्यों को बुलडोजर से हटाया गया। एलडीए ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।