लखनऊ - उत्तर प्रदेश शासन ने तात्कालिक प्रभाव से 21 जिलों में नये मुख्य चिकित्साधिकारी की तैनाती की है। आज जारी तबादला सूची के अनुसार प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड, निदेशक ग्रेड एवं विभिन्न अस्पतालों में तैनात चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति सीएमओ के पद पर की गयी है।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार डा.हरिनन्दन प्रसाद जालौन, डा.रमेश मिश्रा, सोनभद्र, डा.रंजन गौतम बाराबंकी और डा. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव का सीएमओ बनाया गया है। इसी प्रकार डा. पंकज कुमार मऊ, डा. मुकेश कुमार वाराणसी का सीएमओ बनाया गया है। अपर निदेशक लखनऊ डा.जीपी.गुप्ता को सिविल अस्पताल का निदेशक बनाया गया है।