यूपी में मौसम का बड़ा अलर्ट 51 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी



लखनऊ - प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, प्रदेश के 51 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी गया है। आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश के साथ कई क्षेत्रों में तूफानी परिस्थितियां बनने की आशंका जताई गई है। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील बने रहने की उम्मीद है इन इलाकों में तेज आंधी के साथ तूफान का खतरा अधिक है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है,मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यह स्थिति 2 जून तक बनी रह सकती है।