नई दिल्ली(ऑनलाइन डेस्क) - कर्नाटक की राजनीतिक रार जल्द खत्म होने वाली है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आज ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी, जिसमें डीके शिवकुमार समेत तमाम मंत्री शामिल हुए।
इस दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्दारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया 3 बजे इस्तीफा देंगे और डीके शिवकुमार को नया सीएम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सीएम सिद्दारमैया आज दोपहर 2:30 बजे लोक भवन का दौरा करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3 बजे अपने दूसरे आधिकारिक आवास ‘कृष्णा’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।