नई दिल्ली(ऑनलाइन डेस्क) - कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में आज टाट्टे हक्कलू नदी में एक ही परिवार के आठ सदस्य डूब गए, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा तब हुआ जब वे मीठे पानी के सीप इकट्ठा कर रहे थे और नदी की तेज धारा में बह गए।
पुलिस ने बताया है कि शिराली गांव के लगभग 14 लोग सीप इकट्ठा करने के लिए नदी में उतरे थे लेकिन रात्रि में तेज बारिश के बाद पानी के बहाव की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के लिए पानी में उतरे अन्य सदस्य भी तेज धारा में बह गए। इस बीच तीन लोगों को बचा लिया गया है, जबकि तीन अन्य लापता की तलाश जारी है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।