कोलकाता /नई दिल्ली - पश्चिम बंगाल में सभी सरकारी, सरकार से मान्यता प्राप्त और सरकारी सहायता प्राप्त सभी मदरसों में छात्रों को 'वंदे मातरम्' गाना होगा। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मदरसा शिक्षा निदेशालय ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर राज्य के सभी सरकारी, सरकार से मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले होने वाली प्रार्थना सभा में 'वंदे मातरम्' गाना अनिवार्य कर दिया है।
बता दें कि यह नियम उन मदरसों पर भी लागू होगा जिन्हें सरकारी सहायता प्राप्त नहीं है। इससे पहले सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में भी 'वंदे मातरम्' को अनिवार्य किया था। प्रशासन का कहना है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना को जगाना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है, ताकि सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक समान नियम लागू हो सके।