अगले साल से CBT मोड में होगी NEET UG परीक्षा



नई दिल्ली - नीट यूजी 2026 की परीक्षा 21 जून को दोबारा कराई जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीट यूजी पेपर रद्द होने के बाद सरकार ने नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि अगले वर्ष से नीट यूजी की परीक्षा ओएमआर आधारित प्रणाली के बजाय कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीडी मोड में आयोजित की जाएगी। सरकार का मानना है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा अधिक प्रभावी है, जिससे पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की संभावना नहीं रहेगी।