- लखनऊ मेट्रो एवं डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
लखनऊ। मदर्स डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (लखनऊ मेट्रो) एवं डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ लखनऊ के संयुक्त सहयोग से हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर एक विशेष सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 25 प्रतिभाशाली बच्चों एवं कलाकारों ने नृत्य, संगीत, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृत्व के प्रति सम्मान एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया।
कार्यक्रम में तनिष्क बंसल, शिक्षा अग्रवाल, रजत पांडेय, सांवी तिवारी, मोहलक्षिका सिंह, नेविका सिंह, श्रेयाशी विश्वकर्मा, अनुप्रिया सिंह, गार्गी द्विवेदी, योग्या वर्मा, फहीम खान, उदिशा सिंह, रिया मौर्य, अश्वनी यादव, शेखर श्रीवास्तव, रिदम गुप्ता, आदित्य गुप्ता, वर्षा मिश्रा, ऋचा मिश्रा,लावण्या काबरा, गौरवी बंसल, ध्वनि मिश्रा एवं पीयूष बाबा सहित अनेक प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।
गार्गी द्विवेदी की प्रस्तुति ने मोहा मन : इस समारोह के दौरान मुख्य आकर्षण बाल नृत्यांगन गार्गी द्विवेदी की नृत्य प्रस्तुति रही। गार्गी द्विवेदी ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा लिया। बता दें कि गार्गी विशेष रूप से अपने कथक नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती नवमिता दास, श्रीमती सुरभि बंसल, श्रीमती ऋचा अग्रवाल, श्रीमती दीपा श्रीवास्तव, श्रीमती अनुभा जोशी एवं श्रीमती कीर्तिका वर्मा ने गीत, कविता एवं ग़ज़ल प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावनात्मक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. नीरज जैन, डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह,रीजनल डायरेक्टर , इग्नू,मेट्रो के ज्वाइन जनरल मैनेजर पंचानन मिश्रा एवं सुदीप सिंह, के. बी. पंत, अधिवक्ता कमल जोशी, सदन यादव, अर्जुन अवॉर्डी श्रीमती रचना गोविल, अधिवक्ता के.सी. पंत सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा समाज में सकारात्मक एवं पारिवारिक वातावरण को प्रोत्साहित करना है।