हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन की मौत



लखनऊ (डेस्क) - हापुड़ के बहादुर-गढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। 

बरेली से लुधियाना जा रहा तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और एक्सप्रेसवे पर पलट गया। हादसे में दो महिलाएं और लगभग 10 माह का मासूम बच्चा कैंटर के नीचे दबकर तड़प-तड़पकर मौके पर ही मृत हो गए। वहीं, कैंटर में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।