कोलकाता / नई दिल्ली(डेस्क) - पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है, बीजेपी नेता और विधायक सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को चुनाव हराया था।
जानकारी के मुताबिक घटना मध्यमग्राम की है, जहां चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।