एम्स दिल्ली ने भारत की पहली पोर्टेबल एमआरआई मशीन बनाई



नई दिल्ली - अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान दिल्ली ने भारत की पहली पोर्टेबल एमआरआई मशीन इजाद की है। 

इस मशीन की मदद से आईसीयू, आपातकालीन कक्षों और न्यूरोसर्जिकल देखभाल में गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए एमआरआई आसानी से संभव हो सकेगी। इस मशीन की वजह से गंभीर रूप से बीमार रोगियों को एमआरआई कक्ष में ले जाने की आवश्‍यकता नहीं होगी।