नई दिल्ली - यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन में लगातार मजबूत वृद्धि दर्ज की जा रही है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अनुसार, अप्रैल में यूपीआई लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 22.35 अरब के पार पहुंच गई। वहीं, इन लेनदेन का कुल मूल्य 21 प्रतिशत बढ़कर 29.03 लाख करोड़ रुपए हो गया।
दैनिक लेनदेन में भी बढ़ोतरी दर्ज : अप्रैल में यूपीआई के दैनिक औसत लेनदेन की संख्या बढ़कर 74.5 करोड़ हो गई, जो मार्च में 73 करोड़ थी। इसी तरह, दैनिक औसत लेनदेन का मूल्य भी बढ़कर 96,766 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि मार्च में यह 95,243 करोड़ रुपए था। यह आंकड़े डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग को दर्शाते हैं।