पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न: चुनाव आयोग



नई दिल्ली -  पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का चुनाव राज्य में अब तक के चुनावों की तुलना में काफी शांतिपूर्ण रहा। 

उन्होंने कहा कि 2026 के चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा या मौत की घटना दर्ज नहीं की गई है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसके विपरीत 2021 के चुनाव में 24 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इस बार ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। 

CEO ने यह भी बताया कि इस बार बमबाज़ी की एक भी घटना नहीं हुई, जबकि 2021 में 69 बमबाज़ी की घटनाएं दर्ज की गई थीं। उन्होंने इसे सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की सफलता बताया। हालांकि चुनाव के दौरान EVM से संबंधित 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सबसे अधिक मामले फलता, मगरहाट, डायमंड हार्बर और बजबज क्षेत्रों से आए। इन शिकायतों की जांच की जा रही है।