मुख्यमंत्री श्री साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट



रायपुर : राज्य हज कमेटी द्वारा आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हज यात्रियों को फर्स्टएड किट सौंपकर उनकी सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश से कुल आठ सौ पंद्रह हज यात्री, यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया और मेडिकल किट भी उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज भी मौजूद थे।