नई दिल्ली - श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ के जवान श्रद्धालुओं को चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एसडीआरएफ जवान निरंतर सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।
यात्रा मार्ग पर तैनात एसडीआरएफ टीम के साथ फार्मासि भी मौजूद हैं जो श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का ब्लड प्रेशर के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जांच की जा रही है। आवश्यकता अनुसार श्रद्धालुओं को जरूरी दवाइयां और ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं श्रद्धालु भी इस सुविधा की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं कठिन यात्रा मार्ग पर सहायक सिद्ध हो रही हैं।