निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए IEVP, 2026 के दूसरे चरण का शुभारंभ किया



नई दिल्ली (ऑनलाइन डेस्क) - निर्वाचन आयोग ने  तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (IEVP), 2026 के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली स्थित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोग ने कहा कि दिल्ली स्थित विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधियों सहित 17 देशों के कुल 34 प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रतिनिधियों को ईवीएम का प्रदर्शन दिखाया गया और मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए उन्होंने मॉक पोल में भी भाग लिया। प्रतिनिधि कल पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे, जहां वे वितरण केंद्रों और जिला नियंत्रण कक्षों और मीडिया निगरानी केंद्रों सहित अन्य सुविधाओं का दौरा करेंगे। वे इस माह की 23 तारीख की सुबह वास्तविक मतदान भी देखेंगे।

आईईवीपी, चुनाव आयोग का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य अन्य देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों  और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तथा जुड़ाव स्थापित करना है।