लखनऊ - सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर निर्मित हवाई पट्टी पर कल सुबह से 23 अप्रैल तक वायुसेना के लड़ाकू विमान युद्धाभ्यास करेंगे। वायुसेना के प्रदर्शन के चलते लगभग चार किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी वायु सेना की निगरानी में है।
इस दौरान लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इससे पहले वर्ष 2019 और 2023 में वायुसेना के लड़ाकू विमानों सुखोई, मिराज, जगुआर, इस्कुलिस, राफेल जैसे विमानों का युद्धाभ्यास यहां पर हो चुका है। यूपीडा के कार्यकारी अधिकारी विनीत पांडे ने बताया कि इस युद्धाभ्यास के लिए तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रहीहैं।