लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर कल रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक में प्रदेश के सभी ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी समेत जिलाविद्यालय निरीक्षक और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधा और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर दिशा निर्देश भी देंगे।