नई दिल्ली - सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
बता दें कि इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा है, जो पिछले साल (93.66%) के मुकाबले 0.04% बेहतर है। बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा करते हुए रिजल्ट सामान्य से करीब एक महीना पहले जारी कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है।