देहरादून/चमोली - प्रदेश में इन दिनों चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। चमोली जिला प्रशासन ने भी सुगम और सुरक्षित यात्रा की तैयारियों के तहत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंद्रप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र की मरम्मत शुरू कर दी है।
इसके कारण जिला प्रशासन ने 20 अप्रैल तक यहां वाहनों के रात्रि आवागमन पर रोक लगा दी है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, ताकि मरम्मत कार्य तेजी से किए जा सकें। उन्होंने बताया कि यहां से रूट डायवर्ट कर सैकोट से वाहनों की आवाजाही होगी।