बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया



  • बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोक भवन में राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपा दिया है। इस्तीफा सौंपने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोक भवन से बाहर निकले और इसके पश्चात वे मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) लौट गए। बता दें कि दोपहर 3:05 बजे नीतीश कुमार एक गाड़ी में सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ लोकभवन पहुंचे और इसके बाद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। यह बिहार के इतिहास में पहली बार होगा जब बीजेपी का मुख्यमंत्री राज्य का नेतृत्व करेगा। उन्हें बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया है। इससे पहले नीतीश कुमार ने दो दशक से अधिक समय तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है।