लखनऊः 24 साल बाद विधान भवन पहुंचे राजनाथ सिंह, आधुनिक सुविधाओं और बदलावों की सराहना की



लखनऊ - विधान भवन में रविवार को एक अलग परिदृश्य उभरा जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 साल बाद विधान भवन में भ्रमण करते नजर आए। उन्होंने विधान भवन के विभिन्न हिस्सों में किए गए बदलावों एवं प्रयोगों की सराहना की। 

विधान भवन में अपने बीते हुए पलों का स्मरण सबसे साझा किया। राजनाथ सिंह ने डिजिटल गैलरी का अवलोकन किया, वर्चुअल हेलिकॉप्टर अनुभव देखा और विभिन्न समिति कक्ष, टंडन हाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ डिजिटल आत्म-चित्र लिया और विधानसभा में दिए गए भाषणों पर आधारित विशेष पुस्तक प्राप्त की।