आजमगढ़ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले के विकासखंड बिलरियागंज के मिरिया रेहड़ा (थाना कंधरापुर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समीप) स्थित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन एवं अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) का शुभारम्भ तथा “Gausort” सेक्स-सॉर्टेड सीमेन एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं की शुरुआत की गई। साथ ही प्लांट से लाभान्वित 3 महिला लाभार्थियों एवं 3 लखपति दीदी महिला उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। औद्योगिक नीति के तहत इस दुग्ध प्लांट के संचालन से 165 गांव आच्छादित होंगे और लगभग 10 हजार ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
बता दें कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत अब तक 3833 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इससे जुड़कर लाभान्वित हो रही हैं। इस अवसर पर दारा सिंह चौहान , अनिल राजभर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।