सशस्त्र बलों को उन्नत प्रशिक्षण देकर अपराध व आतंकवाद पर नियंत्रण स्थापित किया जा रहा हैं : मुख्यमंत्री डॉ यादव



भोपाल-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के लाल परेड मैदान में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों के समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण 4 मई तक संचालित होगा। कार्यक्रम के दौरान जवानों ने आतंकी हमले की परिकल्पित स्थिति का सजीव प्रदर्शन करते हुए ऐसे हमलों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एनएसजी की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्यंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश अब नक्सलमुक्त हो चुका है और सशस्त्र बलों को उन्नत प्रशिक्षण देकर अपराध व आतंकवाद जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।