भारत के एक और LPG जहाज 'ग्रीन आशा' ने होर्मुज पार किया



नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच एक और भारतीय झंडे वाले जहाज 'ग्रीन आशा' ने होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद से इस समुद्री गलियारे से निकलने वाला यह नौवां भारतीय टैंकर है। 

रिपोर्टों के अनुसार, ग्रीन आशा एक एलपीजी कैरियर है और इस पर 20,000 टन एलपीजी लदी है। इससे पहले पिछले कुछ दिनों में भारतीय टैंकर शिवालिक, नंदा देवी, पाइन गैस, जग लाडकी, जग वसंत, बीडब्ल्यू टीवाईआर, बीडब्ल्यू ईएलएम होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत पहुंचे थे। वहीं आज भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सफलतापूर्वक भारत पहुंचेगा। इस टैंकर में करीब 46,650 मीट्रिक टन एलपीजी लदी हुई है। 

गौरतलब है कि ईरान ने अमरीका और इस्राएल के साथ संघर्ष बढ़ने के बाद यह जलडमरुमध्य बंद कर दिया था। यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कुल वैश्विक पैट्रोलियम व्यापार का 20 प्रतिशत परिचालित होता है।