लखनऊ - उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने आज रात 10बजे से 16 घंटे के लिए अपनी सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है।
यूपीपीसीएल की बिलिंग प्रणाली में तकनीकी सुधार और मेंटेनेंस कार्य के चलते ये सेवाएं बाधित रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह बंदी आज रात दस बजे से शुरू होकर चार अप्रैल दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान प्रदेश के सभी वितरण निगम, पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल और केस्को की डिजिटल सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी।
इस अवधि में उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा नहीं कर सकेंगे। साथ ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर के लिये रिचार्ज सेवाएं भी उपलब्ध नहीं रहेंगी। यूपी पावर कारपोरेशन का कंज्यूमर ऐप भी बंद रहेगा। किसी भी जानकारी के लिये उपभोक्ता विभाग की हेल्पलाइन नंबर 1912 पर सम्पर्क कर सकता है।