हरिद्वार : चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए परिवहन विभाग ने व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए “ग्रीन कार्ड प्रणाली” की शुरुआत कर दी है। हरिद्वार स्थित एआरटीओ कार्यालय में राज्य के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने इसका शुभारंभ किया।
ग्रीन कार्ड प्रणाली के तहत चारधाम यात्रा में शामिल सभी व्यावसायिक वाहनों की तकनीकी जांच कर उन्हें फिट और सुरक्षित करना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही आपातकालीन स्थिति में वाहनों की पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। वाहन स्वामी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क जमा करने और तकनीकी निरीक्षण के बाद ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा।
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ग्रीन कार्ड को कई माध्यमों से लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन की तैयारियां पूरी हैं।