BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा



नई दिल्ली : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। संवैधानिक नियम के अनुसार, राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद 14 दिनों के अंदर पिछले सदन की सदस्यता छोड़नी होती है। उनका इस्तीफा विजय चौधरी और एमएलसी संजय गांधी लेकर विधान परिषद पहुंचे थे। बीजेपी अध्यक्ष ने कल रविवार को ही बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे आज वो जमा करेंगे। 

नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। वे बिहार विधानसभा में बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई नई भूमिका के माध्यम से, वो अपने निर्वाचन क्षेत्र और बिहार राज्य के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।