नई दिल्ली(डेस्क) - केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए पैट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस निर्णय के अनुसार पैट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रूपए से घटाकर तीन रुपए कर दी गई है जबकि डीजल पर 10 से घटाकर शून्य रुपए प्रति लीटर की गई है।
इस कटौती का मतलब है कि तेल कंपनियों को सरकार ने राहत दी है। मिली जानकारी के अनुसार इससे पेट्रोल और डीजल के दाम कोई कमी नहीं होगी। अभी जितना जितना प्राइस है, उतना ही बना रहेगा। पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं होगा। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद देश में पैट्रोल व डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी और लॉकडाउन जैसी अफवाहें निराधार हैं।