निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की



नई दिल्ली(डेस्क) - निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की है। इन विधानसभा क्षेत्रों में गोवा की पोंडा सीट, गुजरात की उमरेठ, कर्नाटक की बागलकोट और दावनगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र में राहुरी और बारामती, नागालैंड में कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट हैं। 

आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव की अधिसूचना कल जारी की जाएगी और मतदान 9 अप्रैल को होगा। गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनाव की अधिसूचना 30 मार्च को जारी की जाएगी और मतदान 23 अप्रैल को होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना 4 मई को होगी।