जम्मू-कश्मीर: उरी में सेना का बड़ा एक्शन, 1 आतंकी ढेर



नई दिल्ली - जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को भी मार गिराया है। 

यह घटना उस वक्त हुई जब आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया और घात लगाकर आतंकियों को चारों तरफ से घेरने की रणनीति बनाई। सेना के मुताबिक जब जवानों ने आतंकी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी मारा गया। इस दौरान एक AK राइफल, पिस्तौल और बड़ी मात्रा में गोलाबारूद भी बरामद किया गया है।