डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक



  • डायरिया रोको अभियान की तैयारियों पर भी हुई चर्चा

फर्रुखाबाद । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आगामी स्टॉप डायरिया कैंपेन (डायरिया रोको अभियान) को लेकर तैयार की जा रहीं योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने डायरिया नियंत्रण व रोकथाम के लिए इस वित्तीय वर्ष में किये गए कार्यों को सराहा ।

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पी. एस. आई. इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से यह बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक (डीसीपीएम) रणविजय सिंह ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत आयोजित की गयीं समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इसके साथ ही आगामी स्टॉप डायरिया कैम्पेन के तहत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की तैयारियों पर भी चर्चा की। इन गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर डायरिया को लेकर आई जागरूकता के बारे में भी बताया।   बैठक में विद्यालय स्तर पर आयोजित की गयीं जागरूकता गतिविधियों, 80 शासकीय भवनों में डिजिटल दीवार लेखन तथा 497 फ्रंट लाइन वर्कर के अभिमुखीकरण के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया ।     

बैठक में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर राजीव पाठक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा अधीक्षक, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक, एआरओ, आईओ, हेल्थ पार्टनर्स, पी.एस.आई. इंडिया से अमरीश कुमार पाण्डेय व अनुपम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।