भाजपा लखनऊ महापौर कायस्थ प्रत्याशी को बनाये



लखनऊ - कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ने रविवार को बैठक कर एक प्रस्ताव जारी किया जिसमें सर्वसम्मति से मांग की गयी की चूंकि लखनऊ में कायस्थ समाज की संख्या सबसे अधिक है। इसीलिए भाजपा लखनऊ से महापौर पद के लिए किसी कायस्थ समाज को टिकट दे ।

उक्त जानकारी देते हुए न्यास के अध्यक्ष दिनेश खरे ने कहा कि लखनऊ में कायस्थ समाज की संख्या सबसे अधिक है। भाजपा को कायस्थ समाज ने हमेशा बढ़ चढ़ कर वोट किया है। लेकिन कायस्थ समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। श्री खरे ने कहा कि कायस्थ समाज को महापौर पद के लिए टिकट दिया जाये। कायस्थ समाज को चूंकि अन्य जगहों पर प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका है। इसलिये कायस्थ समाज को महापौर पद के लिए इस बार टिकट दिया जाये ताकि कायस्थ समाज बड़ी संख्या में मतदान करके भारी मतों से विजयी बना सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में कायस्थों ने एकजुटता दिखायी । कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के पदाधिकारियों में सुशील सक्सेना, न्यूटन सक्सेना, गिरधर खरे, नितिन खरे आदि मौजूद थे।