पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच एयर इंडिया 10 से 18 मार्च तक 9 मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें चलाएगा



नई दिल्ली (डेस्क) - पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते उड़ानों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयर इंडिया ने दस से 18 मार्च के बीच नौ मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने का निर्णय लिया है। 

एयरलाइन ने कहा है कि ये अतिरिक्त उड़ानें दिल्ली से न्यूयॉर्क, लंदन, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, कोलंबो, माले और मुंबई से लंदन के लिए संचालित होंगी। इसमें कहा गया है कि इन उड़ानों से 17 हज़ार छह सौ 60 सीटें अतिरिक्त जुड़ जाएंगी।

Scan to download KHUSHI SAMAY app from Playstore...