अयोध्या - श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उन्नीस मार्च को अयोध्या आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जायेगा।
श्री मिश्रा ने मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य लगभग पांच वर्षों में पूरा हुआ है और निर्माण कार्य से जुड़ी प्रमुख कार्यदायी संस्थाओं को 15 मई तक औपचारिक रूप से अवमुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी मंदिर परिसर में गैलरी निर्माण का काम चल रहा है, जिसमें मंदिर निर्माण की पूरी यात्रा को दर्शाने की योजना है। इसके साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग चार किलोमीटर लंबी अत्याधुनिक बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिसे इंजिनियर्स इंडिया द्वारा तैयार किया जा रहा है।
Scan to download KHUSHI SAMAY app from Playstore