डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि की वितरित



लखनऊ /कौशाम्बी - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की राह पर उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वयं सहायता समूहों की दीदियाँ आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन रहीं हैं। उन्होंने आज कौशाम्बी के सयारा में बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदा  में आयोजित 02 दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये सरस महोत्सव का निरीक्षण किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। 

श्री मौर्य ने कहा कि सरकारी योजनाओं से  प्रदेश की महिलाएं सशक्त हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति के उत्थान में उत्तर प्रदेश, देश में मिसाल बना। ग्रामीण अर्थव्यवस्था दीदियों की तरक्की से मजबूत हो रही है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री  ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 137 लाभार्थियों निराश्रित महिला व दिव्यांगजन को एक करोड़ 64 लाख 40 हजार का चेक और स्वीकृति पत्र प्रदान किया। 

सरस महोत्सव में श्री मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को करोड़ों की सहायता राशि वितरित की।  इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों को 5.69 करोड़ की सहायता, आवास योजना के लाभार्थियों को भी लाभ मिला। उपमुख्यमंत्री  ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फण्ड व सामुदायिक निवेश निधि के अन्तर्गत रू0-05 करोड़ 69 लाख 40 हजार धनराशि का डमी चेक प्रदानकिया। उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण व दिव्यांगता प्रमाण-पत्र प्रदान किया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की ई-रिक्शा चालक महिलाओं को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।  उप मुख्यमंत्री  ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों/जनपद का नाम रोशन करने वाली बेटियों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।