उत्तर प्रदेश ने एक दिन में सर्वाधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन कर नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया



लखनऊ - प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए उत्तर प्रदेश ने 28 फरवरी को एक दिन में सर्वाधिक 2,211 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन कर नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया है। राष्ट्रीय पोर्टल के अनुसार राज्य में अब तक 11 लाख 64 हज़ार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।   

राष्ट्रीय पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 3 लाख 93 हज़ार से अधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं। जिससे करीब 3 लाख 98 हज़ार परिवार लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में कुल स्थापित सौर क्षमता 1343 दशमलव 5 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत 2,663 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्र सरकार की सब्सिडी और लगभग 920 करोड़ रुपये की राज्य सरकार की सब्सिडी लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। यूपीनेडा के निदेशक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि फरवरी माह में प्रदेश में रिकॉर्ड 35 हज़ार 804 रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं ।