उत्तराखंड: हरिद्वार में अर्द्धकुंभ तैयारी को देखते हुए मुख्य सड़क और रेलवे स्टेशन से हटाया गया अतिक्रमण



हरिद्वार - हरिद्वार में देवपुरा चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग तक सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी खोखे, टीनशेड और बढ़ाए गए प्लेटफॉर्म को हटाया गया। कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। 

कार्रवाई के दौरान यातायात को आंशिक रूप से डायवर्ट रहा। प्रशासन का कहना है कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित अर्द्धकुंभ मेले को देखते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। मुख्य मार्गों, धार्मिक स्थलों और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीओ ज्वालापुर शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूर्व सूचना और नोटिस के बाद की गई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और आगे भी अभियान जारी रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने कहा कि अर्द्धकुंभ को ध्यान में रखते हुए शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।