देहरादून(डेस्क) - यूएस कार्निवाल सरस आजीविका मेला के नवें दिन फिट इंडिया अभियान के तहत युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विविध स्वास्थ्यवर्धक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरांत साइबर सुरक्षा को लेकर वक्ताओं द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। इसके बाद पारंपरिक भारतीय खेल मलखंभ का रोमांचकारी प्रदर्शन सितारगंज एवं खटीमा के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।
इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉक्टर आलोक शुक्ला ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।