कानपुर पुलिस का एआई वार… “यक्ष ऐप” से अपराधियों पर डिजिटल प्रहार!



कानपुर - कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई तकनीक आधारित “यक्ष ऐप” को लागू करने की तैयारी की जा रही है। यह अत्याधुनिक मोबाइल एप्लीकेशन फेस रिकग्निशन, वॉइस रिकग्निशन और “क्राइम जीपीटी” जैसी उन्नत तकनीकों से लैस है, जिसके माध्यम से अपराधियों के डाटाबेस का त्वरित विश्लेषण कर उनकी लोकेशन और गतिविधियों की रियल-टाइम निगरानी संभव होगी।

एसीपी रंजीत कुमार के अनुसार, इस एआई आधारित सिस्टम के लागू होने से पुलिस की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी, जांच प्रक्रिया अधिक सटीक और प्रभावी बनेगी तथा अपराधियों पर सख्त नकेल कसने में मदद मिलेगी। इससे शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।