दिल्ली के गांधी नगर कपड़ा मार्केट की में दुकान में लगी आग



  • दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली - दिल्ली के गांधीनगर में भीषण आग लगने की खबर है |फायर डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर की नेहरू गली में मौजूद जय अंबे नाम की दुकान में शाम 5.40 मिनट पर ये आग लगी। इस भीषण आग लगने की घटना के बाद 35 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए थे | घटना में अभी तक किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि संकरी गलियां होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हो रही है।

आग किस वजह से लगी इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और ईश्वर से सभी के सलामती की कामना की।