नई दिल्ली - चुनाव आयोग (EC) ने केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को देखते हुए चुनाव से संबंधित अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग से संबंधित निर्देश जारी किए हैं।
चुनाव आयोग ने कहा कि ऐसे अधिकारी अपने गृह जिले में नहीं रहेंगे और जो 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन्हें चौथे वर्ष मे वहां से स्थानांतरित किया जाए। आयोग ने कहा है कि चुनाव कार्य में सीधे तौर पर जुड़े अधिकारियों को उनके गृह नगर और उन जिलों में तैनात करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जहां उन्होंने पिछले चार में से तीन वर्षों की सेवा पूरी कर ली है। यह शर्त तभी लागू होगी, जब अधिकारी ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 31 मई 2026 तथा पुद्दुचेरी के लिए 30 जून 2026 को या उससे पहले अपना कार्यकाल पूरा कर लिया हो या कर लेंगे।